संत पॉल्स कैथेड्रल में 22 नवंबर को लगेगा 63वां पेरिश दिवस सह आनंद मेला

रांची के संत पॉल्स कैथेड्रल परिसर में 22 नवंबर को 63वां पेरिश दिवस सह आनंद मेला आयोजित होगा। मेले में 150 स्टॉल और नौ पेरिश की भागीदारी होगी।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : युवाओं को खूब पसंद आने वाला आनंद मेला हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी आयोजित किया जा रहा है।” संत पॉल्स कैथेड्रल परिसर में 22 नवंबर को 63वां पेरिश दिवस सह आनंद मेला आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को कैथेड्रल परिसर में प्रेस वार्ता की गई। इसमें मेला के कन्वेनर राजकुमार नागवंशी, रेव्ह जस्टिन भुईंया और रेव्ह सुनील इमानुएल भुईंया ने मेले की रूपरेखा बताई।

आयोजकों के अनुसार, मेले में करीब 150 स्टॉल लगेंगे। इनमें लगभग 35 स्टॉल बिशप्स ग्रुप के शिक्षण संस्थानों के होंगे। मेले का उद्घाटन सीएनआइ छोटानागपुर डायसिस के बिशप बीबी बास्के करेंगे। मौके पर डायसिस के सचिव रेव्ह अमृत मुंडू, रेव्ह जोलजस कुजूर समेत अन्य पुरोहित और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे।

युवाओं के बीच आनंद मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिलता है और साथ ही मेले में उनकी चहल-पहल और रौनक देखने को मिलता है। सभी पूरे उत्साह के साथ इसमें शामिल होते हैं। झूमते-गाते और हर्षोल्लास के साथ सभी मिलकर खुशियां मनाते हैं। आनंद मेला केवल मनोरंजन का माध्यम ही नहीं, बल्कि आपसी मेल-मिलाप, प्रेम और एकता का भी प्रतीक है। यहां अलग-अलग लोग एक साथ आकर खुशियां बांटते हैं और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं।

इस वर्ष पहली बार रांची धर्मजिला के नौ पेरिश भी मेले में शामिल होकर अपने स्टॉल लगाएंगे। इनमें टकरा, सतरंजी, हटिया-धुर्वा, डोरंडा, कडरू, खेरवाकोचा, रांची, कोकर और कांके पेरिश शामिल हैं। इससे पहले मेले में मुख्य रूप से रांची पेरिश के लोग ही स्टॉल लगाते थे। प्रेस वार्ता में रेव्ह जोहन भेंगरा, रेव्ह उमुबलन सांगा, रांची पेरिश सचिव अनुशील किस्पोट्टा, रूधिर तिर्की, नियारेन जुनूल नाग, कमलकांत कच्छप, डेविड डीन और मनोरंजन कुमार दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।