Ranchi News: चुट्टूपालू घाटी में दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर, केबिन में फंसे चालक और खलासी

News Aroma Desk
2 Min Read
Ranchi News: चुट्टूपालू घाटी में दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर, केबिन में फंसे चालक और खलासी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Ranchi News: रांची-पटना फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर चुट्टूपालू घाटी में रविवार को बड़ी दुर्घटना हो गई। दरअसल, दो ट्रेलरों के बीच जोरदार टक्कर होने से पीछे से आ रहे इंगोट लदे ट्रेलर का केबिन आगे चल रहे ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसा। घटना में दोनों ट्रेलरों के चालक और खलासी केबिन में बुरी तरह फंस गए। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं, घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

चालक और खलासी केबिन में ही फंसें

बताया जा रहा है, आगे चल रहा ट्रेलर चुट्टूपालू घाटी में स्पीड ब्रेकर के पास धीमा हो गया था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार इंगोट लदे ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाले ट्रेलर का केबिन आगे चल रहे ट्रेलर के पिछले हिस्से में घुस गया और उसमें सवार चालक और खलासी केबिन में ही फंस गए।

राहत-बचाव कार्य में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। केबिन में चालक और खालसी को क्रेन की मदद से निकालने का प्रयास जारी है। हादसे को लेकर सब इंस्पेक्टर संजय दुबे ने बताया कि, घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना ही फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता है।

NH-33 पर लगा लंबा जाम

सड़क हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-33 की एक लेन पूरी तरह बंद हो गई है। जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। फिलहाल, दूसरी लेन पर वन-वे परिचालन कराया जा रहा है। लेकिन फिर भी रांची और रामगढ़, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

 

Share This Article