नगर कीर्तन में शामिल हुए सूचना आयुक्त डॉ तनुज खत्री, कहा- मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं गुरु नानक देव की शिक्षाएं

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर रांची में आयोजित नगर कीर्तन में सूचना आयुक्त डॉ तनुज खत्री शामिल हुए। उन्होंने प्रेम, समानता, सेवा और मानवता का संदेश दिया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : सूचना आयुक्त डॉ तनुज खत्री रविवार कोगुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, रातू रोड रांची की ओर से आयोजित नगर कीर्तन में शामिल हुए और श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मत्था टेका। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव की शिक्षाएं हमें प्रेम, समानता, सेवा, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। गुरु नानक देव ने अपने उपदेशों के माध्यम से संपूर्ण मानवता को सत्य, प्रेम, परोपकार और समानता का मार्ग दिखाया। कार्यक्रम में रांची से विधायक सीपी सिंह समेत कई गणमान्य अतिथियों ने हिस्सा लिया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।