Ranchi News: पंडरा बाजार के बाहर सफेद कुत्ते का आतंक, 25 से अधिक लोगों पर किया हमला

News Aroma Desk
2 Min Read
Ranchi News: पंडरा बाजार के बाहर सफेद कुत्ते का आतंक, 25 से अधिक लोगों पर किया हमला
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: राजधानी रांची के पंडरा बाजार समिति आलू मंडी के बाहर शनिवार को एक सफेद रंग के कुत्ते का आतंक देखने को मिला। इस दौरान यह सफेद रंग के कुत्ते ने करीब 25 लोगों को अपना शिकार बनाया। कुत्ते के हमले से आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई है।

सफेद रंग के कुत्ते का आतंक

बताया जा रहा है, इस कुत्ते ने किसी के पैर को नोंच लिया तो किसी को हाथ को नोंच लिया। वहीं, किसी के शरीर में आठ से दस जगहों पर अपने दांत गड़ा दिए। घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति को देखकर इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर भी डर गए। वहीं, जिन्हें सामान्य चोट पहुंची उनका प्राथमिक इलाज कर घर भेज दिया गया। लेकिन जिनके शरीर में गंभीर चोटें आई थी, उनको रिम्स रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने सभी घायलों को एंटी रेबीज इंजेक्शन का पूरा कोर्स लेने की सलाह दी है।

कुत्त के अटैक से लहूलुहान हुई महिला

घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, जब वह शाम करीब 5.30 बजे छुट्टी होने के बाद पंडरा बाजार समिति आलू गोदाम से घर जाने के लिए बाहर निकली। तभी एक सफेद रंग के कुत्ते ने भौंकते हुए उनपर झपट लिया। वह डर कर भागने लगी तो, कुत्ते ने उन पर हमला करते हुए उनके बाएं पैर में दो जगह का मांस नोंच लिया। जिससे वह पूरी तरह लहूलुहान हो गई। उन्होनें इसकी जानकारी अपनी बेटे को दी। जिसके बाद उनको सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, देर रात तक सदर अस्पताल में 25 से अधिक लोग पंडरा क्षेत्र से इलाज कराने पहुंचे थे।

Share This Article