रांची : गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन ने कहा है कि राज्य सरकार आनेवाली पीढ़ियों को बेहतर भविष्य देने के लिए संकल्पित है। वे रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विधानसभा हर वर्ग, हर समुदाय और हर नागरिक की आवाज़ का सम्मान करने वाला लोकतंत्र का मंदिर है। इस सदन की सदस्य के रूप में हमारी ज़िम्मेदारी है कि जनता की उम्मीदों को अपने काम का आधार बनाएं और हमारे हर निर्णय में उनके हित सर्वोपरि हों। कल्पना सोरेन ने कहा कि हमारे आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बनाने और आने वाली पीढ़ियों को बेहतर भविष्य देने के लिए हम सभी मिलकर कार्य करने को संकल्पित हैं।



