रांची : थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने रांची आगमन पर माननीय केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया का स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर महासचिव गौतम सिंह, झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के अध्यक्ष वेदांत कौस्तव, भारतीय थ्रोबॉल टीम के कोच नगीना कुमार और नीरज कुमार उपस्थित रहे। श्री मांडविया ने थ्रोबॉल खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच, ‘खेलो इंडिया’ जैसी पहल तथा खेल मंत्री मनसुख मांडविया के नेतृत्व में भारतीय खेल जगत नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। खेलों को महानगरों तक सीमित न रखकर छोटे शहरों, ग्रामीण क्षेत्रों एवं प्रतिभावान युवाओं तक पहुंचाने के प्रयासों से देश के खिलाड़ियों को नए अवसर और नई उड़ान मिल रही है। यह पहल विकसित भारत के निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका को भी सशक्त कर रही है।



