घायलों की पहचान राहुल कुमार और दीप नारायण भगत के रूप में हुई है। दोनों चतरा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

मुठभेड़ की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे SP
जानकारी के अनुसार, सोमवार को कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डाटोखुर्द में हजारीबाग पुलिस और राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। पुलिस अधीक्षक (SP) समेत जिले के अन्य वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

पुलिस कर रही मामले की जांच
घटनास्थल पर पहुंचकर एसपी और अन्य अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की टीम मुठभेड़ से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पुलिस और गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ किन परिस्थितियों में हुई।
घटनास्थल से किसी तरह की बरामदगी हुई है या नहीं, इसकी भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से विस्तृत बयान जारी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


