Ranchi News: तुपुदाना में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

News Aroma Desk
2 Min Read
Ranchi News: तुपुदाना में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: राजधानी रांची के तुपुदाना से मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है, महिला को घर में अकेला पाकर अज्ञात अपराधियों ने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

 घर में अकेली थी महिला

दरअसल, तुपुदाना ओपी क्षेत्र में महिला घर में अकेली थी। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने इस बात का फायदा उठाकर घर में घुस आए और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं पुलिस घटना जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

तुपुदाना में दो दिन पहले भी सामने आया था ऐसा ही मामला 

गौरतलब है कि तुपुदाना ओपी क्षेत्र में दो दिन पहले भी एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। अब महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। तुपुदाना पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।

Share This Article