Jharkhand News: सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिली झारखंड की धरती, नेपाल रहा केंद्र

News Aroma Desk
1 Min Read
Jharkhand News: सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिली झारखंड की धरती, नेपाल रहा केंद्र
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: झारखंड में मंगलवार सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में लोगों ने धरती में कंपन महसूस किया। सुबह अचानक आए झटकों से कुछ देर के लिए लोगों में हलचल मच गई।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र नेपाल के कोशी प्रदेश में लेलेप से करीब 9 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।

Jharkhand News: नेपाल रहा भूकंप का केंद्र

नेपाल में आए इस भूकंप का असर भारत के कई हिस्सों के अलावा बांग्लादेश, भूटान और चीन तक महसूस किए जाने की जानकारी सामने आई है। झारखंड में भी रांची समेत कई इलाकों में लोगों ने झटके महसूस किए।

सुबह के समय भूकंप के झटके महसूस होने से लोग सतर्क हो गए। हालांकि, इस घटना में झारखंड में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Share This Article