Godda News: गोड्डा से पैसेंजर बस में आग लगने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है, गोड्डा से भागलपुर जा रही बस में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई, जिससे बस जलकर राख हो गई। बस में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि, बस में बैठे से सभी यात्री सुरक्षित है।
पूरी बस जलकर खाक
दरअसल, श्रीहरि ट्रांसपोर्ट कंपनी की यह बस हर रोज सुबह करीब 4:30 बजे गोड्डा से भागलपुर के लिए रवाना होती है। मंगलवार को भी बस यात्रियों को लेकर भागलपुर जा रही थी तभी बिहार के बांका जिले में गोड्डा और बिहार की सीमा पर स्थित पंजवारा पुल के पास अचानक बस में आग लग गई। हालांकि, समय पर सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस जलकर खाक हो गई।

Godda News: बाल-बाल बचें यात्री
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताई जा रहा है। फिलहाल, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं इस घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।



