रांची : विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो मंगलवार को वाइबीएन विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता के नए द्वार खोलती है। साथ ही साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुझे विश्वास है कि सभी विद्यार्थी अपने ज्ञान, प्रतिभा एवं कौशल से झारखंड और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। दीक्षांत समारोह में वाइबीएन विश्वविद्यालय के चेयरमैन रामजी यादव समेत कई गणमान्य अतिथियों ने हिस्सा लिया।



