Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ओरमांझी स्थित इंडिया ढाबा के पास पुटी फैक्ट्री के समीप तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, ट्रक और बाइक की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
ट्रक छोड़कर फरार हुआ चालक, हाईवे पर लगा जाम
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के कारण रांची-रामगढ़ हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर बाधित यातायात को सामान्य कराया। इसके बाद वाहनों का आवागमन दोबारा शुरू हो सका।


