Chatra News: टंडवा में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली

News Aroma Desk
2 Min Read
Chatra News: टंडवा में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chatra News: चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में बुधवार की अहले सुबह पुलिस और कुख्यात राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंग का एक अपराधी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की पुष्टि चतरा के एसपी अनिमेष नैथानी ने की है। मुठभेड़ के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के कई सक्रिय और खतरनाक सदस्य टंडवा इलाके में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और इलाके में छापेमारी अभियान शुरू किया।

इसी दौरान पुलिस टीम का सामना गैंग के सदस्यों से हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों ओर से गोलीबारी हुई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गैंग का एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हो सकता है बड़ा खुलासा

फिलहाल घायल अपराधी की पहचान और मुठभेड़ से जुड़ी अन्य जानकारियां आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों की ओर से जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दिए जाने की संभावना है।

 

Share This Article