रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अर्जुन मुंडा की मां को दी श्रद्वांजलि

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित आवास पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की दिवंगत माताजी को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मुंडा के जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित आवास पहुंचकर उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने अर्जुन मुंडा एवं उनके परिजनों से मिलकर अपनी शोक-संवेदना भी प्रकट की। संजय सेठ ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।