Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो की ओल्ड पुरुलिया रोड के पुनर्निर्माण को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि ओल्ड पुरुलिया रोड के पुनर्निर्माण की योजना को तकनीकी मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना पर करीब 14.33 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया होगी शुरू
बताया गया है कि सड़क निर्माण के लिए पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (डिजाइन) की ओर से तकनीकी स्वीकृति दे दी गई है। अब योजना की फाइल प्रशासनिक स्वीकृति के लिए विभागीय सचिव के पास भेजी गई है। प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Jamshedpur News: ओल्ड पुरुलिया रोड का हाल बेहाल
प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद निविदा जारी की जाएगी और इसके बाद सड़क पुनर्निर्माण का काम शुरू होगा। मानगो की ओल्ड पुरुलिया रोड लंबे समय से खराब स्थिति में होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पुनर्निर्माण की इस योजना से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अब लोगों की नजर प्रशासनिक स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर टिकी है।


