रांची: रातू बाजार में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, महिला को टक्कर मारकर चालक फरार; ICU में चल रहा इलाज

रांची के रातू बाजार में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को मारी टक्कर, चालक फरार, गंभीर चोटों के बाद ICU में भर्ती महिला, पुलिस जांच में जुटी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसा मंगलवार रात करीब 8 बजे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ। दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल न्यू हेल्थ केयर, तिलता में भर्ती कराया गया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ICU में रखा गया है। बताया जा रहा है कि उसके गर्दन, कमर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के अगले दिन घायल महिला के पति बादल कुमार ने रातू थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आवेदन में उन्होंने बताया कि उनकी मां और पत्नी बाजार गई थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार लोगों को अपनी चपेट में लेते हुए महिला को टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

मामले को लेकर रातू थाना प्रभारी ने बताया कि घायल महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक की तलाश में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर रांची में तेज रफ्तार वाहनों और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।