रांची : झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में सियासी घमासान जारी है। दो दिवसीय विशेष सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम 2026 को लेकर सदन में चर्चा हो रही है। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और भाजपा आमने-सामने हैं। राज्य सरकार का कहना है कि नए खनिज कानून से झारखंड के राजस्व और खनिज संपदा पर राज्य के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। वहीं, भाजपा का तर्क है कि कानून में संशोधन से अवैध खनन पर नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी। इससे पहले विशेष सत्र के पहले दिन भाजपा विधायकों ने JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और लंबित नियुक्तियों को लेकर विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया था। अब सबकी नजर खनिज कानून पर सदन की कार्यवाही पर टिकी है।



