सरना अकादमी में मनाया गया संविधान दिवस

सरना अकादमी कुसुमटोला, पिपरवार में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने संविधान की प्रस्तावना के समक्ष सम्मान व्यक्त कर लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों को अपनाने का संकल्प लिया।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खलारी : सरना अकादमी, कुसुमटोला, पिपरवार में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक महेंद्र उरांव के द्वारा संविधान की प्रस्तावना के समक्ष माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल कुमार सिंह के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करते हुए संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को संविधान के आदर्शों, मूल्यों और कर्तव्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य ओम प्रकाश गुप्ता ने भारतीय संविधान की विशेषताओं, इसके निर्माण, नागरिकों के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता और न्याय जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के प्रति जागरूक रहने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के महत्व से अवगत कराया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक जागरूकता, देशभक्ति, समानता एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम का समापन संविधान के मूल आदर्शों को अपनाने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने के संदेश के साथ हुआ।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।