ख़लारी : एससी एसटी ओबीसी एकता मंच के द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क डकरा में संविधान दिवस मनाया गया । डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।साथ ही संविधान की शपथ लिया गया।देवपाल मुंडा ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारत का संविधान लिखा था जो आज के ही दिन संविधान को अंगीकृत किया गया था।और संविधान 26 नवंबर 26 जनवरी 1950 को पूर्ण रूप से लागू हुआ था।डॉ आंबेडकर ने संविधान में दलित शोषित,वंचितों के हक अधिकार को संरंक्षित किया।

आज दलित शोषित वंचित संविधान के कारण ही सम्मान के साथ जी रहा है।यह संविधान की देन है।हमे संविधान में दिए अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए और डॉ आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलना चाहिए।इस मौके पर,मिथिलेश पासवान, रामदेव राम , रामेश्वर राम ,लाल मुनी दास जगदीश गंझु, इतवारी, खेमलाल लाल ,बिंदेश्वरी राम अनिल राम ,रामेश्वर शर्मा राहुल कुमार ,विवेक कुमार हर्ष कुमार आदि उपस्थित थे।


