National News: केंद्र सरकार ने देश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। बता दें सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए नई सुविधा शुरु की है। अब सारे कर्मचारी काम के साथ साथ पढ़ाई भी कर पाएंगे, जिसके लिए सरकार उन्हें हर साल अधिकतम 6000 रुपए देगी। इस पैसे से कर्मचारी देश और विदेश के अच्छे शिक्षण संस्थानों के ऑनलाइन कोर्स ले पाएंगे। यह योजना मिशन कर्मयोगी के तहत शुरु की जाएगी, इसका लाभ छोटे कर्मचारियों से लेकर बड़े अधिकारियों तक को दिया जाएगा।

अपनी पसंद से कोर्स नहीं कर सकतें कर्मचारी
इससे सरकार का उद्देश्य है कि, अपने कर्मचारियों को नई चीजें सीखाना, नई तकनीकों से अवगत कराना और उनके कार्य क्षमता को बढ़ाना है। इस योजना के लिए केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने नए नियम जारी कर दिए हैं। लेकिन, इसमें कर्मचारी अपनी मर्जी से कोई भी कोर्स नहीं चुन सकतें हैं। कौन-सा कोर्स उनके काम के लिए सही रहेगा, इसका निर्णय उनका विभाग करेगा।
Read more- Jharkhand Weather: झारखंड में बढ़ेगी कनकनी, 11 डिग्री तक गिरेगा रांची का पारा
पहले खुद भरनी होगी फीस, बाद में मिलेंगे पैसे
कर्मचारियों को कोई कोर्स लेने के लिए पहले अपनी जेब से फीस देनी होगी। फिर, कोर्स पूरा करने के बाद उसका सर्टिफिकेट और फीस की रसीद 30 दिनों के भीतर उनको अपने विभाग में जमा करनी होगी। इसके बाद सरकार तय रकम कर्मचारी के बैंक खाते में भेज देगी। कर्मचारी एक साल के अंदर एक से ज्यादा ऑनलाइन कोर्स भी कर सकते हैं, लेकिन सालभर में सरकार की ओर से कुल 6000 रुपए ही दिए जाएंगे ।


