अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा- हम राजनीतिक लोग पर व्यक्तिगत संबंध भी साथ चलते हैं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचकर उनकी दिवंगत माता सायरा मुंडा को श्रद्धांजलि दी और विधानसभा के विशेष सत्र पर प्रतिक्रिया दी।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के जमशेदपुर स्थित आवास पहुंचे और उनकी माता सायरा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम राजनीतिक लोग हैं लेकिन व्यक्तिगत संबंध भी साथ चलते हैं। आज उनकी माताजी को श्रद्धांजलि देने घोड़ाबांधा आए हैँ। उनकी माताजी का कुछ दिन पहले निधन हुआ था। विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि यह संवैधानिक व्यवस्था है और उसी के अनुरुप हम करते हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।