Mumbai News: मुंबई में टाटा संस ने शनिवार को बंबई उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में कैविएट दाखिल की है, ताकि यदि दो टाटा ट्रस्ट अपील दायर करते हैं तो उसका पक्ष भी सुना जा सके। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और आरडी टाटा ट्रस्ट को शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय से कोई राहत नहीं मिल सकी। अदालत ने कहा था कि वह टाटा संस की 30 नवंबर की निदेशक मंडल बैठक को स्थगित करने या उस पर रोक लगाने का कोई आदेश पारित नहीं करेगी।


