अल्मोड़ा के जागेश्वर संग्रहालय की मूर्तियां दिल्ली स्थानांतरित किए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया

अल्मोड़ा के जागेश्वर संग्रहालय से प्राचीन मूर्तियां दिल्ली स्थानांतरित करने की तैयारी का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। ग्रामीणों, पुजारियों और व्यापारियों ने एएसआई महानिदेशक को विरोध पत्र भेजा।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पिथौरागढ़ : उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर संग्रहालय में शनिवार को बड़ी संख्या में एकत्र हुए स्थानीय लोगों ने वहां रखी बहुमूल्य प्राचीन मूर्तियों को दिल्ली में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में बनाए जा रहे दुनिया के सबसे बड़े संग्रहालय ‘युगे युगीन भारत’ में स्थानांतरित किए जाने का विरोध किया ।

लोगों का कहना था कि संग्रहालय में कई वर्षों से सुरक्षित रखी गई जागेश्वर मंदिर समूह की प्राचीन मूर्तियां क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत हैं। इन्हें बिना स्थानीय लोगों को जानकारी दिए दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है। इस मामले में क्षेत्रवासियों ने आज यानि 28 नवंबर 2026 को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक को विरोध पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि पुरातत्व विभाग की टीम के जागेश्वर संग्रहालय पहुंचने और मूर्तियों को दिल्ली ले जाने की जानकारी मिलने पर स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, व्यापार मंडल और पुजारी एकजुट हुए और अपना विरोध दर्ज कराया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।