चाकुलिया पहुंचे विधायक सरयू राय, गोलोक धाम में गोमाता और नंदियों को खिलाया गुड़

विधायक सरयू राय ने चाकुलिया के गोलोक धाम पहुंचकर गोमाता और नंदियों को गुड़ खिलाया। धाम में 25 हजार गोवंश के संरक्षण और गोसेवा कार्यों की सराहना की।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय शनिवार को चाकुलिया के गोलोक धाम पहुंचे। यहां इन्होंने धाम की संचालिका डॉ. रागिनी से मुलाकात की। डॉ रागिनी ने उन्हें गोलोक धाम का भ्रमण कराया। इस दौरान सरयू राय ने गोमाता और नंदियों को गुड़ खिलाया। गौरतलब है कि
गोलोक धाम में लगभग 25,000 गोवंश का पालन-पोषण एवं संरक्षण किया जा रहा है। सरयू राय ने कहा कि यहां गोसेवा, उनके संरक्षण और संवर्धन के पुनीत कार्य को देखकर मन श्रद्धा और सम्मान से भर गया।

Share This Article