
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग की 14वीं परीक्षा में कथित अनियमितता से जुड़े मामले में आरोपी कृष्ण कुमार की जमानत याचिका पर शुक्रवार को अदालत में सुनवाई हुई। हालांकि, सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। अभियोजन पक्ष ने अपना पक्ष रखने के लिए अदालत से अतिरिक्त समय की मांग की। इसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 2 दिसंबर तय की है।
गौरतलब है कि कृष्ण कुमार 11वीं, 12वीं और 13वीं JPSC परीक्षाओं के संचालन की जिम्मेदारी संभालने वाली आईटीआई लिमिटेड के प्रतिनिधि रहे हैं। इस मामले में सीआईडी ने उन्हें अक्टूबर महीने में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी ने तीन दिनों तक उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी।
जांच के दौरान सीआईडी ने तत्कालीन अध्यक्ष एल. ख्यागते सहित कुल 22 आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है। वहीं, मामले से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। अब सभी की नजरें 2 दिसंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं।


