दुमका के आवासीय स्कूल में 9 साल की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, वार्डन गिरफ्तार, संचालक फरार

दुमका के आवासीय निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने वार्डन को गिरफ्तार किया, जबकि स्कूल संचालक फरार है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: दुमका जिले के रामगढ प्रखंड के एक रेसिडेंशियल प्राइवेट स्कूल संचालक पर 9 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता ने पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई, उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हॉस्टल की वार्डन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि संचालक फरार हो गया है. घटना के बाद से अभिभावकों में भारी आक्रोश है.

जिले के रामगढ प्रखंड के एक रेसिडेंशियल प्राइवेट स्कूल संचालक पर 9 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता ने पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई, उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हॉस्टल की वार्डन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि संचालक फरार हो गया है. घटना के बाद से अभिभावकों में भारी आक्रोश है.

जिले के रामगढ़ प्रखंड के जोगिया के रेसिडेंशियल प्राइवेट स्कूल संचालक इमानुएल मुर्मू पर एक दूसरी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है. इसमें खास बात यह है कि स्कूल की शिक्षक सह वार्डन नीली अनाकी टुडू पर उसका साथ देने का आरोप है. जरमुंडी क्षेत्र के एसडीपीओ नवल किशोर सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता ने थाने में जो मामला दर्ज कराया है, उसके मुताबिक, स्कूल की वार्डन नीली अनाकी टुडू ने अपने विद्यालय की दूसरी क्लास की एक छात्रा को अपने साथ सदर प्रखंड के नकटी गांव स्थित एक घर में ले गई, जहां स्कूल संचालक इमानुएल मुर्मू पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा.

पीड़ित पक्ष ने दोनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है, उस आवेदन पर कार्रवाई करते हुए संचालक और वार्डन के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के साथ ही पाक्सो एक्ट भी लगाया गया है.

 

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है।अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है।डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.