Jharkhand News: भाजपा के गिरिडीह जिला प्रभारी डॉ संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 140वां एपिसोड सुना। सेवा दूत अभियान कार्यशाला के दौरान रांची के बारीडीह स्थित रैनबो वाटर पार्क परिसर में उन्होंने मन की बात सुनी। डॉ संजय सिंह ने मन की बात को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि इस संस्करण में नशामुक्ति, बिहार और वडनगर संग्रहालयों की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय संस्कारों एवं जीवन मूल्यों, फिट इंडिया अभियान, श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व तथा संविधान दिवस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। इन विषयों ने समाज में सकारात्मक बदलाव, सांस्कृतिक चेतना, स्वस्थ जीवनशैली और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का प्रेरक संदेश दिया।



