रांची : पत्रकार अभिषेक भारती के गिरफ्तारी के खिलाफ रविवार को भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के नेतृत्व में रांची के एलबर्ट एक्का चौक पर पत्रकारों ने प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने कहा कि सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिक बच्ची के साथ बलात्कार करने के मामले को उजागर करने पर पुलिस भूषण बाड़ा को गिरफ्तार करने के बजाय पत्रकार अभिषेक भारती को गिरफ्तार करके थर्ड डिग्री दे रही है।

यह कैसी संवेदना हीन सरकार है। पत्रकारों ने कहा कि वे अभी भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से न्याय की उम्मीद रखते हैं। प्रदर्शनकारी पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र का आवरण ओढ़ के राजतंत्र बहाल करने की परिपाटी नहीं चलेगी, नहीं चलेगी। ना कलाम झुकेगी ना आवाज रुकेगी।


