एक दिसंबर को ग्रामीण करेंगे मैकलुस्कीगंज-पिपरवार रेल लाइन फेज वन बंद

एक दिसंबर से मैकलुस्कीगंज-पिपरवार रेल लाइन फेज वन अनिश्चितकाल के लिए बंद, सीसीएल अशोका परियोजना प्रबंधन व रैयतों के बीच वार्ता विफल, नौकरी व मुआवजे की मांग।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

McCluskieganj news : सीसीएल अशोक परियोजना प्रबंधन तथा मैकलुस्कीगंज-पिपरवार रेल लाइन फेज वन के ग्रामीणों के बीच वार्ता विफल हो गया।ग्रामीणों ने वार्ता विफल होने की जानकारी देते हुए एक दिसंबर मैक्लुस्कीगंज पिपरवार रेल लाइन फेज वन से अनिश्चितकाल के लिए बंद की घोषणा की है।

ग्रामीणों की बन्दी की घोषणा के बाद रविवार को अशोका परियोजना पदाधिकारी की ओर से परियोजना कार्यालय में बैठक बुलाई गई। बैठक में प्रबंधन और रैयतों के बीच वार्ता हुई लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। हेसालौंग, मायापुर, नवाडीह और महुलिया के रैयतों ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में प्रबंधन की ओर ले अशोका परियोजना पदाधिकारी जेके सिंह, राजीव रंजन और सुरक्षा अधिकारी हेमचंद महतो मौजूद थे।

वार्ता के दौरान परियोजना पदाधिकारी जेके सिंह ने रैयतों से ग्रामीणों के नौकरी मुआवजा मामले के समाधान के लिए कुछ समय देने की मांग की लेकिन रैयतों ने समय देने से साफ इनकार कर दिया।

रैयतों ने सर्वसम्मति से अपने पूर्व निर्णय पर कायम रहते हुए एक दिसंबर से मैकलुस्कीगंज-पिपरवार रेल लाइन फेज वन को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का फैसला दोहराया। इस तरह अशोका परियोजना प्रबंधन की ओर से बुलाई गई बैठक बेनतीजा रही।

बैठक में कृष्णा भोगता, सुकरा गंझू, हेमलाल गंझू रमेश साव, विनय टोप्पो,रूपन गंझू, ताहिर अंसारी,सुशील उरांव, अशोक गंझू सहित कई रैयत उपस्थित थे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।