Homeविदेशअमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने निर्मला सीतारमण से की बात

अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने निर्मला सीतारमण से की बात

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

वॉशिंगटन: अमेरिका की वित्त मंत्री (ट्रेजरी सेक्रेट्री) जेनेट येलेन ने भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से फोन पर बात की है।

इस दौरान उन्होंने कोरोना से लड़ने में भारत की भूमिका की सराहना की है। साथ ही वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण पर भी बात की।

इस साल जनवरी में येलेन के पदभार संभालने के बाद पहली बार उन्होंने सीतारमण से बात की है। इस दौरान उन्होंने कोरोना से उबरने में वैश्विक सहयोग पर अपना मंतव्य भी जाहिर किया।

इसके साथ-साथ येलेन ने कोरोना महामारी से लड़ने में एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में भारत की भूमिका की सराहना भी की। उन्होंने यह भी कहा कि वह द्विपक्षीय और बहुपक्षीय रूप में सीतारमण को सहयोग करने के लिए तत्पर हैं।

इसके बाद भारत की वित्त मंत्री सीतारमण ने ट्वीट करके भी कहा है कि आज उनकी येलेन के साथ बात हुई और उन्होंने वैश्विक प्रयासों में भारत की सराहना की है।

सीतारमण ने अमेरिका के कोरोना राहत योजना की सराहना भी की। दोनों जी-20 सहित विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर आर्थिक और रणनीतिक सहयोग के माध्यम से मिलकर काम करने के लिए सहमत हुए हैं।

spot_img

Latest articles

BJP पर घुसपैठ मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप, कांग्रेस ने रोजगार और विकास पर सवाल उठाए

BJP Accused of Diverting Attention from Infiltration Issue: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता सोनाल...

रांची–दिल्ली यात्रा और मुश्किल, इंडिगो उड़ानें रद्द… रेल से भी सफर सपना!

Indigo Flights Canceled: रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट्स लगातार रद्द...

झारखंड के स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा नया रूप, 354 करोड़ रुपए की मंजूरी

Jharkhand's Health Centres to Get a Facelift : केंद्र सरकार ने झारखंड के स्वास्थ्य...

रांची में बाबा साहब की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Death anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar)...

खबरें और भी हैं...