Latest Newsझारखंडझारखंड जेनरल मजदूर यूनियन ने वाशरी की ट्रांसपोर्टिंग का काम किया पूरी...

झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन ने वाशरी की ट्रांसपोर्टिंग का काम किया पूरी तरह ठप

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: बीसीसीएल एरिया-12 दहीबाड़ी वाशरी में नियोजन एवं हैंड लोडिंग की मांग को लेकर झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन ने वाशरी की ट्रांसपोर्टिंग का काम पूरी तरह ठप कर दिया।

इस दौरान मनोरंजन मल्लिक ने कहा कि वर्ष 2018 में नियोजन एवं हैंड लोडिंग की मांग को लेकर हम लोगों ने वाशरी को लगभग 19 दिनों तक बंद रखा था।

उस समय लायकडीह कार्यालय में वाशरी प्रबंधन, बीसीसीएल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक के बाद निर्णय हुआ था कि वाशरी में तत्काल 10 लोगों को नियोजन दिया जाएगा।

साथ ही वाशरी से ट्रांसपोर्टिंग के लिए निकलने वाले कोयले को हाथ से लोडिंग किया जाएगा ताकि स्थानीय बेरोजगारों को रोजी-रोजगार का अवसर मिल सके।

उन्होंने कहा कि वर्षों बीत जाने के बावजूद भी प्रबंधन ने ना ही नियोजन दिया, ना ही हैंड लोडिंग करने का अवसर दिया, जिससे यहां के स्थानीय बेरोजगार भुखमरी के कगार पर है।

मजबूरन प्रबंधन को नींद से जगाने के लिए हम लोगों ने आज वाशरी के ट्रांसपोर्टिंग को ठप किया है।

साथ ही चेतावनी दी कि अगर प्रबंधन आज सकारात्मक वार्ता के लिए तैयार नहीं होता है तो कल से वाशरी का समस्त कार्य रोक दिया जाएगा।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...