हजारीबाग:अंचल कार्यालय से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

हजारीबाग के कटकमदाग में जमीन दाखिल-खारिज विवाद और कथित भ्रष्टाचार से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, न्याय की मांग को लेकर आत्महत्या की चेतावनी दी, सड़क जाम हुआ।

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के कटकमदाग अंचल कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार और दाखिल-खारिज मामलों में अनियमितता को लेकर शुक्रवार को एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा. घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए, इस बीच लोगो ने अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में सड़क जाम कर दिया. अंचलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की.टावर पर चढ़े युवक की पहचान कटकमदाग निवासी विकाश कुमार के रूप में हुई है.

विकास का आरोप है कि वह पिछले लगभग 14 वर्षों से पांच एकड़ जमीन पर खेती-बाड़ी कर रहा है. इसके बावजूद संबंधित जमीन का दाखिल-खारिज किसी दूसरे व्यक्ति के नाम कर दिया गया. विकाश का कहना है कि उसने अपनी समस्या को लेकर कई बार अंचल कार्यालय का चक्कर लगाया, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला. उल्टा उसे पिछले छह महीनों से लगातार दौड़ाया जा रहा है.युवक का आरोप है कि अंचल कार्यालय में बिना पैसे और प्रभाव के कोई काम नहीं हो रहा है.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विकाश कुमार मोबाइल टावर पर चढ़कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगा. उसने स्पष्ट कहा कि जब तक अंचलाधिकारी उसकी जमीन के मामले में उचित कार्रवाई नहीं करेंगे और दाखिल-खारिज की प्रक्रिया सही नहीं होगी, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा.

युवक ने अंचलाधिकारी पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया गया और उसे न्याय दिलाने के बजाय कार्यालय के चक्कर कटवाए गए.इस घटना ने एक बार फिर अंचल कार्यालयों में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, भूमि विवादों और दाखिल-खारिज प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन संबंधी मामलों को लेकर लोगों को महीनों और वर्षों तक कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं.लेकिन लोगों की परेशानी को देखने-समझने वाला कोई नहीं. अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार किसी से छिपा नहीं है लेकिन भ्रष्ट अंचल कर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.