रांची में क्रिसमस उत्सव यात्रा की तैयारी तेज, 12 दिसंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

रांची में क्रिसमस उत्सव यात्रा 2026 का पोस्टर जारी हुआ। 12 दिसंबर को लोयला ग्राउंड से निकलने वाली यात्रा में कैरोल, झांकियां और लाइव ऑर्केस्ट्रा आकर्षण होंगे।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : क्रिसमस को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां शुरू हो गई हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्रिसमस कैरोल की आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में आर्चबिशप हाउस में क्रिसमस उत्सव यात्रा-26 का पोस्टर जारी किया गया। पोस्टर का अनावरण रांची महाधर्मप्रांत के सहायक बिशप आनंद डेविड खलखो ने किया। इस मौके पर ऑल चर्चेज कमेटी रांची के सदस्य और विभिन्न चर्चों के युवा प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस वर्ष क्रिसमस उत्सव यात्रा का आयोजन ऑल चर्चेज कमेटी की ओर से किया जाएगा। यह यात्रा 12 दिसंबर को निकाली जाएगी। यात्रा की शुरुआत लोयला ग्राउंड से होगी और इसका समापन सर्जना चौक पर होगा। इसमें हजारों की संख्या में मसीही विश्वासी शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार, यात्रा के माध्यम से प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।

इस बार यात्रा में लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ क्रिसमस कैरोल गाए जाएंगे और हर्ष के साथ  झूमते हुआ क्रिसमस उत्सव यात्रा का आनंद लिया जाएगा । इसके अलावा प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ी आकर्षक झांकियां, सजाए गए वाहन और कैरोल गाते बच्चे व युवा लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे।

बिशप आनंद डेविड खलखो ने कहा कि यीशु मसीह का जन्म पूरी दुनिया के लिए प्रेम, क्षमा और शांति का संदेश लेकर आया। क्रिसमस केवल मसीही समाज का नहीं, बल्कि पूरे मानव समाज की खुशियों का पर्व है। उन्होंने लोगों से यात्रा में शामिल होने की अपील की। आयोजन समिति ने भी शहरवासियों से 12 दिसंबर को इस यात्रा में भाग लेने और इसे सफल बनाने का आग्रह किया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।