ग्लेनमार्क को आईएफसी से चार करोड़ डॉलर का कर्ज मिला

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) ने कहा कि कोविड-19 पर तेजी से काबू पाने के लिए उसकी आठ अरब डॉलर की ऋण सुविधा से पहली घरेलू दवा विनिर्माता कंपनी के रूप में ग्लेनमार्क को चार करोड़ डॉलर (करीब 290 करोड़ रुपये) का ऋण दिया गया है।

ग्लेनमार्क को दिए ऋण से महामारी के इलाज के लिए सस्ती, गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इस बीच ग्लेनमार्क ने इसकी जानकारी दी कि अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए ने उसकी उच्च रक्तचाप की जेनेरिक दवा डिल्टिजियाम हाइड्रोक्लोराइड को मंजूरी दी है।

Share This Article