झारखंड : महज 100 रुपए की वजह से फांसी लगाकर दे दी जान

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: बैंक माेड़ के शास्त्रीनगर में रहने वाली 35 वर्षीया दुर्गा साेरेन ने महज 100 रुपए की वजह से मंगलवार की दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी। दुर्गा शादी-समाराेह में कैटरिंग टीम के साथ काम करती थी।

उसका पति राजू साेरेन मजदूरी करता है। उसे शराब की लत है। उसके पास मंगलवार काे शराब के पैसे नहीं थे।

उसने पत्नी से पैसे मांगे। पत्नी ने यह कहते हुए मना कर दिया कि उसके पास सिर्फ 100 रुपए ही हैं।

राजू वे रुपए भी छीन शराब पीने चला गया। पति से रवैए से दुखी दुर्गा छत की बांस से गमछे के फंदे में फांसी लगा ली।

शाम में पड़ाेसियाें ने 100 नंबर पर काॅल कर पुलिस काे खबर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची अाैर पंचनामा कर शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद पुलिस ने राजू काे ढूंढ़कर पूछताछ की।

उसके बाद ही उसे पत्नी की खुदकुशी का पता चला। पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया।

दंपती के दाे बच्चे हैं।

इधर, रानीबांध में एक युवक नशे में दे रहा था फांसी लगा लेने की धमकी, पुलिस के पहुंचते ही घर से भागा

100 नंबर पर पुलिस काे इससे मिलती-जुलती एक और सूचना मिली। बताया गया कि रानीबांध में एक युवक नशे में फांसी लगा लेने की धमकी दे रहा है।

पुलिस पहुंची, ताे यह युवक अपने घर के पिछले दरवाजे से भाग निकला। काफी खाेजबीन के बाद भी रात तक उसका पता नहीं चला था।

Share This Article