गुमला में सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप भी कैंसिल, झारखंड और चंडीगढ़ के 11 हॉकी खिलाड़ी और एक कोच संक्रमित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: झारखंड में बढ़ते कोरोना का दुष्प्रभाव खेल पर भी पड़ने लगा है। झारखंड और चंडीगढ़ की 11 हॉकी खिलाड़ी और एक कोच संक्रमित पाए गए हैं।

इसे देखते हुए सिमडेगा एस्ट्राेटर्फ स्टेडियम पर 3 अप्रैल से आयाेजित राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप रद्द कर दी गई है। संक्रमित महिला खिलाड़ियों में 6 झारखंड और 5 चंडीगढ़ की हैं।

चंडीगढ़ की टीम मंगलवार को सिमडेगा पहुंची थी। प्रशासन ने स्टेडियम परिसर काे सील कर इसे कंटेनमेंट जाेन बना दिया है।

वहीं हॉकी झारखंड ने दिल्ली स्टेशन पहुंचीं हरियाणा, पंजाब, कश्मीर, हिमाचल की टीमों को लौट जाने का अनुरोध किया।

 इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संक्रमित खिलाड़ियों से बुधवार को वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर हालचाल पूछा।

गुमला में सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप भी कैंसिल

कोरोना के बढ़ते खतरों को देखते हुए 11वीं झारखंड स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप भी कैंसिल कर दी गई है।

यह गुमला में 16 से 18 अप्रैल तक होनी थी। इसमें 24 टीमें भाग लेने वाली थीं। झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन आयोजन की तिथि और स्थान की घोषणा बाद में करेगा।

Share This Article