साहिबगंज में सब्जी मंडी में लगी भीषण आग! दर्जनों दुकानें जलकर खाक, मचा हड़कंप

साहिबगंज के तीनपहाड़ बाजार की सब्जी मंडी में तड़के लगी भीषण आग से दर्जनों दुकानें जलकर राख, इलाके में अफरा-तफरी, दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज: साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ बाजार स्थित सब्जी मंडी में सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। देखते ही देखते दर्जनों दुकानें जलकर राख हो गईं। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही तीनपहाड़ थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए एक और दमकल वाहन को भी बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना से इलाके के दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।