छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले के बाद झारखंड में अलर्ट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले के बाद झारखंड में विशेष अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड में नक्सल अभियान में लगे जवानों को विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।

झारखंड से सटे ओडिशा और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

झारखंड पुलिस के आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता अमोल वी होमकर ने बताया कि झारखंड में भी नक्सलियों के खिलाफ कई स्थानों पर अभियान चलाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में जवानों को जिस तरह से ट्रैप किया गया।

इसे लेकर पुलिस मुख्यालय के तरफ से अभियान में लगे जवानों को विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।

उल्लेखनीय है कि बीजापुर के तररेम थाना क्षेत्र के सिलगेर के जंगलों में शनिवार को पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए थे।

Share This Article