कोरोना को मात देकर धोनी के माता-पिता अस्पताल से डिस्चार्ज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के माता-पिता कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने के बाद बुधवार को अपने घर लौट आए हैं।

धौनी के पिता पान सिंह धौनी (80) और माता देवकी सिंह  (70) को रांची के बरियातू स्थित पल्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

पिछले दिनों दोनों के कोरोना संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने के लिए घर से बाहर हैं।

पल्स अस्पताल के संचालक अभिषेक झा ने बताया कि पान सिंह को कमजोरी की वजह से व्हीलचेयर पर विदा किया गया जबकि माता देवकी सिंह खुद चलकर अस्पताल से निकलीं।

उन्होंने बताया कि कोरोना से संक्रमित होने के कारण 20 अप्रैल को धौनी के माता-पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इलाज के बाद दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

Share This Article