बिल गेट्स के बच्चों को पैतृक संपत्ति से केवल 10-10 मिलियन डॉलर मिलेंगे

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वॉशिंगटन: माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स और उनकी पत्नी मिलिंडा गेट्स अलग होने जा रहे हैं।

दोनों ने शादी के 27 साल बाद तलाक की घोषणा की है। बिल गेट्स और मिलिंडा गेट्स एक बेटा और दो बेटियों के माता पिता है।

बेटे का नाम रॉरी और बेटियों का नाम जेनिफर और फियोबी है। बिल गेट्स की कुल नेटवर्थ इस समय 146 बिलियन डॉलर करीब 10.87 लाख करोड़ रुपए है।

बिल गेट्स ने 2017 में कहा था कि उनके प्रत्येक बच्चे को पैतृक संपत्ति से केवल 10 मिलियन डॉलर करीब 73 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

यानी तीनों बच्चों को कुल 30 मिलियन डॉलर की संपत्ति दी जाएगी।

Bill Gates: Jennifer Gates says it's a 'challenging stretch of time' for  the family as parents Bill and Melinda go their separate ways - The  Economic Times

बिल और मिलिंडा गेट्स पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि उनकी कुल संपत्ति का करीब 95त्न हिस्सा समाजसेवा के लिए दान दिया जाएगा।

इसके लिए दोनों ने बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की की स्थापना कर चुके हैं।

अपने माता-पिता के तलाक की घोषणा के बाद बेटी जेनिफर गेट्स ने कहा है कि उनका परिवार चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहा है।

जेनिफर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, मैं अभी सीख रही हूं कि इस समय अपनी प्रतिक्रियाओं और भावनाओं के साथ कैसे परिवार के सदस्यों का समर्थन करूं? हालांकि, जेनिफर ने अपने माता-पिता के तलाक पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है। जेनिफर ने कहा है कि हम अपने जीवन के अगले चरण की ओर जा रहे हैं।

ऐसे समय में हमारी गोपनीयता की इच्छा को समझने के लिए धन्यवाद।

Share This Article