झारखंड : जंगल में युवती से बलात्कार, गर्भवती हुई तो झोलाछाप डॉक्टर ने लड़की का प्रसव कराकर बच्चा दूसरे को बेचा

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: भंडरिया थाना क्षेत्र के बीजका गांव में नाबालिग लड़की का बच्चा बेचे जाने का मामला थाना तक पहुंचा। एक अज्ञात व्यक्ति पर जबरन बलात्कार का भी आवेदन दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीडब्ल्यूसी के द्वारा मामला भंडरिया थाना में भेजे जाने के पश्चात यह रहस्योद्घाटन हुआ।

घटना को लेकर नाबालिग लड़की के द्वारा भंडरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

प्राथमिकी के लिए दिए गए आवेदन के अनुसार उक्त नाबालिग लड़की फरवरी माह में लकड़ी लेने जंगल गई थी।

उसी दौरान लड़की के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने बलात्कार किया था। लोक लाज में लड़की ने घटना को छुपा दिया, किन्तु वह गर्भवती हो गई।

बाद में परिजनों ने गर्भपात कराने के लिए भंडरिया प्रखंड के करचाली पंचायत स्थित जमौती गांव में सक्रिय झोलाछाप डॉक्टर विजय राम से संपर्क किया।

जहां विजय राम ने गर्भपात कराने के बदले बीस-पच्चीस हजार रुपए की मांग की थी।

राशि देने से असमर्थ गरीब परिवार विजय राम को राशि नहीं दे पाया तब बच्चा रखकर बाद में बाहर प्रसव कराकर बच्चा किसी अन्य को देने के लिए विजय राम ने परिवार के लोगों सहित लड़की को राजी कर लिया।

नवम्बर माह में मेदिनीनगर ले जाकर लड़की का प्रसव कराकर बच्चा दूसरे को दे दिया गया। लड़की का आरोप है कि उस बच्चे को मोटी राशि में बेचा गया है।

विजय राम ने बच्चे के बदले मोटी रकम वसूली की है। लड़की ने थाना में आवेदन देकर आरोपी विजय राम पर बच्चा बेचने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

इस बाबत डीएसपी मनोज कुमार ने बताया की सीडब्लूसी के द्वारा संज्ञान में मामला दिया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। लड़की को 64 के बयान के लिए गढ़वा भेजा गया है।

Share This Article