Latest Newsझारखंडझारखंड पुलिस ने जोड़े जनता के सामने हाथ, कहा- "घर में रहे...

झारखंड पुलिस ने जोड़े जनता के सामने हाथ, कहा- “घर में रहे आप”

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: कोरोना का सेकंड वेब काफी खतरनाक है। यह लोगों की जान ले रहा है। घर में रहे तभी आप ज्यादा सुरक्षित हो सकते हैं।

यह भावुक बातें सोमवार को एक पुलिस पदाधिकारी ने बाइक से जा रहे दर्जनों लोगों से कहीं।

रामगढ़ के सुभाष चौक पर ड्यूटी पर तैनात यातायात थाना के एएसआई भूतनाथ मुंडा ईपास की जांच कर रहे थे।

उन्होंने लोगों से हाथ जोड़कर प्रार्थना की और कहा कि अगर बेहद जरूरी ना हो तो आप घर में ही रहे।

जरूरी काम है तो ईपास के साथ ही निकलें। अन्यथा आपको बैरन लौटना होगा।

एक जमादार के द्वारा इस तरह चलाया जा रहा जागरूकता अभियान वरीय अधिकारियों को भी दिल को छू गया रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने उस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है उन्होंने अपील की है कि लोग अपने घरों में ही रहे ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके।

एसपी प्रभात कुमार ने राज्य सरकार के द्वारा जारी किए गए निर्देश का अनुपालन करने के लिए भी लोगों से विनती की है।

उन्होंने कहा है कि यह सारे नियम लोगों को महामारी से बचाने के लिए लागू किए गए हैं।

बेवजह निकलने वालों पर होगी कार्रवाई

एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन हेतु सभी थाना क्षेत्रों में गस्त लगाई जा रही है।

रामगढ़ पुलिस के सभी थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा बेवजह घर से बाहर निकलने वाले लोगों के ख़िलाफ़ कार्यवाई की जा रही है।

ईपास को लेकर शुरू में लोगों को परेशानी हो रही थी। एक-दो दिन में यह प्रक्रिया आसान हो गई है।

पहले और दूसरे दिन लोगों को इसके लिए कड़ी चेतावनी दी गई थी। लेकिन अब चेतावनी ना देकर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...