झारखंड : पिता ने अपने चार माह के बच्चे को जहर देकर मार डाला

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: बालूमाथ थाना क्षेत्र के सिरम गांव निवासी राजू टाना भगत ने अपने चार माह के बच्चे को जहर देकर मार डाला।

घटना शुक्रवार की शाम की है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार राजू टाना भगत को अपनी पत्नी पर चरित्रहीन होने का शक था।

इसी मामले को लेकर वह अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा करते रहता था। वह चार माह के अपने बच्चे को भी अपना नहीं मानता था।

इसी मामले को लेकर शुक्रवार को भी पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था।

इसी दौरान राजू ने बच्चे को जहर खिला दिया, जिससे बच्चे की हालत खराब हो गयी और थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गयी।

घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना पर छापामारी कर आरोपी को बगल के गांव से गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article