झारखंड : अब यहां मिले ब्लैक फंगस के दो सस्पेक्टेड मरीज

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: कोरोना महामारी के बीच ब्लैक फंगस की चपेट में भी लोग आ रहे हैं।

गिरिडीह जिले में ब्लैक फंगस से एक महिला पहले संक्रमित हो चुकी थी। इसके अलावा दो और संदिग्ध मरीजों की बात सामने आई है।

बताया जाता है कि दोनों मरीजों का इलाज रांची स्थित रिम्स अस्पताल में चल रहा है। दोनों मरीजों में ब्लैक फंगस का लक्षण दिखने के बाद दोनों का इलाज रिम्स में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार पहले इन मरीजों का इलाज रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इसके बाद दोनों मरीज रिम्स में इलाज कराने के लिए चले गए, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। उल्लेखनीय है कि रिम्स में ब्लैक फंगस के लगभग 18 से 19 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Share This Article