Latest Newsबिहारबिहार संग्रहालय, पटना म्यूजियम भूमिगत मार्ग से जुड़ेगा, जो अनोखा होगा: नीतीश...

बिहार संग्रहालय, पटना म्यूजियम भूमिगत मार्ग से जुड़ेगा, जो अनोखा होगा: नीतीश कुमार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि बिहार संग्रहालय (म्यूजियम) और पटना संग्रहालय को भूमिगत मार्ग से जोड़ जा रहा है, जो अपने आप में अनोखा होगा।

कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि देश का पहला अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय पटना में बिहार म्यूजियम बनाया गया।

उन्होंने कहा कि पहले से बनाए गए पटना म्यूजियम का विस्तारीकरण कर उसे और भी बेहतर बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय भूमिगत मार्ग से जुड़ेगा, जो अपने आप में अनोखा होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो प्रस्तावित एलाइनमेंट दिखाया गया है, वह बढ़िया है। इसमें सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना है।

दोनों संग्रहालय की आपस में जुड़ने से बिहार के पुराने इतिहास को और बेहतर ढंग से समझने में सहूलियत होगी और विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि मीठापुर तालाब परियोजना का कॉन्सेप्ट भी बेहतर है। तालाब के चारो तरफ अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं, जिससे पूरा क्षेत्र हरियालीयुक्त हो।

इससे पहले समीक्षा के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने प्रस्तुतिकरण के जरिए नगर विकास एवं आवास विभाग की महत्वकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय के बीच भूमिगत मार्ग से जोड़ने तथा मीठापुर तालाब परियोजना सहित कई अन्य परियोजनाओं के विषय में बताया।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...