रूपा तिर्की मामल : राज्यपाल ने DGP नीरज सिन्हा को किया तलब

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राज्य के डीजीपी DGP नीरज सिन्हा को राजभवन तलब किया।

राज्‍यपाल ने डीजीपी से साहेबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत की घटना के संदर्भ में किए जा रहे अनुसंधान की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। साथ ही डीजीपी को अनुसंधान को सही दिशा देने का निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि साहेबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत का मामला दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

छह जून को भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी।

इस दौरान भाजपा ने आरोप लगाया था कि 3 मई, 2021 को थानेदार रूपा तिर्की के सरकारी आवास से लटका हुआ मिला था।

शव बरामद होने के बाद पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी।

झारखंड हाई कोर्ट में भी मामले को लेकर याचिका दायर की गई है।

लगातार रूपा तिर्की की मौत का विरोध हो रहा है। परिजन और लोग सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

Share This Article