बोकारो में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: गोमिया प्रखंड के ग्राम पंचायत कुन्दा के लावालौंग में गुरुवार शाम को बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी।

जिसकी चपेट में आने से बुजुर्ग भुनेश्वर महतो की मौत हो गई जबकि मनोज महतो नामक व्यक्ति घायल हो गया।

मृतक भुनेश्वर बकरी चराने गांव के पास खेत गए थे तभी तेज बारिश के साथ में आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

इधर सूचना मिलने पर पंचायत के निवर्तमान मुखिया तारा देवी के पति सचिन कुमार महतो उनके घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में वे परिजनों के साथ हैं।

साथ ही उन्होंने मृतक परिजनों को आपदा विभाग के तहत मिलने वाली राशि को शीघ्र दिलवाने का आश्वासन दिया।

वहीं अस्पताल में भर्ती मनोज महतो के स्वस्थ्य होने की कामना की है।

Share This Article