Latest Newsझारखंडरांची से उड़ान भरने के दौरान इंडिगो के विमान से टकराया पक्षी,...

रांची से उड़ान भरने के दौरान इंडिगो के विमान से टकराया पक्षी, हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राजधानी रांची से मुंबई के लिए इंडिगो Indigo का विमान उड़ान भरने के दौरान मंगलवार को पक्षी से टकरा गया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट Birsa Munda Airport के सूत्रों ने बताया कि विमान के उड़ान भरने के 45 मिनट ही हुए थे।

तभी विमान के इंजन में पक्षी टकराया और इंजन काम करना बंद कर दिया। इसके बाद विमान को वापस रांची एयरपोर्ट पर लाया गया। विमान ग्राउंडेड हो गया। फिर दूसरे विमान से यात्रियों को मुंबई भेजा गया।

इस दौरान एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मची रही। विमान में 164 यात्री सवार थे।

सभी यात्री बाल बाल बच गए। पक्षी से टकराने के बाद पायलट ने सूझबूझ से विमान को काबू कर लिया और रांची एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

इसके बाद इंजीनियरों ने विमान की जांच की। विमान में तकनीकी खामी आने की वजह से इसे रोक लिया गया है।

इसके बाद कोलकाता से इंडिगो का दूसरा विमान मंगाया गया और सभी यात्रियों को लेकर यह विमान मुंबई के लिए रवाना हुआ।

बताया गया कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6 ई 341 से पक्षी के टकराते ही एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया।

Birsa Munda Airport पर टेक्नीशियन फौरन अलर्ट हो गए। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग कराई। विमान के इमरजेंसी लैंडिंग करते ही सभी यात्री विमान से निकले। यात्रियों के चेहरे पर घबराहट साफ दिख रही थी।

मुंबई जा रहे डोरंडा के राकेश कुमार ने बताया कि जैसे ही एहसास हुआ कि विमान से पक्षी टकराई है।

सभी यात्री घबरा गए। सभी प्रार्थना कर रहे थे कि विमान की सकुशल लैंडिंग हो जाए। विमान के रन वे पर उतरते ही सभी ने राहत की सांस ली।

एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि विमान के उड़ान भरते ही पायलट ने देखा कि एक पक्षी से टकराई है।

पायलट ने उनसे बताया कि वह तो पहले घबरा गया था। बाद में उसने एक सेकेंड के अंदर ही हिम्मत जुटाई और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की।

spot_img

Latest articles

नववर्ष पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ेगी आस्था की भीड़

Crowds of Devotees will Gather at Baidyanath Dham : देवघर में नववर्ष के अवसर...

अनुबंध पर नियुक्त पूर्व सैनिकों को झारखंड हाईकोर्ट से झटका

Jharkhand High Court : झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक अहम फैसले में...

जमीन विवाद में गोलीकांड का खुलासा, तीन आरोपियों को भेजा जेल

Land Dispute Shootout Revealed : बुंडू अनुमंडल के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगो स्थित...

पेसा नियमावली पर फैसला टला, इस दिन होगी झारखंड हाईकोर्ट में अगली सुनवाई

Jharkhand High Court : रांची में राज्य में पेसा नियमावली लागू करने को लेकर...

खबरें और भी हैं...

नववर्ष पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ेगी आस्था की भीड़

Crowds of Devotees will Gather at Baidyanath Dham : देवघर में नववर्ष के अवसर...

अनुबंध पर नियुक्त पूर्व सैनिकों को झारखंड हाईकोर्ट से झटका

Jharkhand High Court : झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक अहम फैसले में...

जमीन विवाद में गोलीकांड का खुलासा, तीन आरोपियों को भेजा जेल

Land Dispute Shootout Revealed : बुंडू अनुमंडल के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगो स्थित...