अर्जुन मुंडा ने निक्की प्रधान और सलीमा टेटे को दी बधाई

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड की दो महिला हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान और सलीम टेटे का चयन टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है।

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री और खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

अर्जुन मुंडा ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि सबसे पहले टोक्यो ओलंपिक के लिए चयनित भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई।

उनके लिए यह गर्व की बात इसलिए भी कि टीम में उनके लोकसभा क्षेत्र खूंटी की निक्की प्रधान (खूंटी) और सलीमा टेटे (सिमडेगा) का चयन हुआ है।

उन्होंने कहा कि निक्की का यह दूसरा ओलंपिक होगा। उन्हें उम्मीद है कि भारतीय टीम पदक के साथ लौटेगी।

साथ ही रेल मंत्री पीयूष गोयल को भी विशेष बधाई। इस 16 सदस्यीय टीम में 13 खिलाड़ी रेलवे में सेवारत हैं।

Share This Article