धनबाद में किसानों के समर्थन में भाजपा ने खेतों में दिया धरना

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश स्तरीय किसानों के समर्थन में आहूत कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को धनबाद में भी सभी प्रखंड-निकाओ में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में झारखंड सरकार के खिलाफ खेतों में किसानों के साथ धरना-प्रदर्शन किया गया।

जिसमें विशेष रूप से सांसद पशुपतिनाथ सिंह, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल आदी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान धनबाद सांसद पीएन सिंह ने गोविंदपुर में किसानों के साथ धरने पर बैठे नजर आए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने किसान ऋण माफी का वादा किया था लेकिन अभी भी 80 फीसदी किसानों का ऋण माफी नहीं हुआ है।

साथ ही किसानों के धान खरीद का पैसा भी अभी तक किसानों को नहीं मिला है। जिस वजह से किसान खेती नही कर पा रहे है।

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए लाभकारी किसान सम्मान निधि जो केंद्र सरकार की योजना है उसे भी राज्य सरकार लागू नहीं कर रही है।

जिसे लेकर आज प्रदेश भाजपा की ओर से किसानों के समर्थन में आंदोलन किया जा रहा हैं। ताकि हेमंत सरकार नींद से जागे और किसानों से किया वादा को पूरा करे।

Share This Article